Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Report card uttarakhand economy grows 1.5 times in five years per capita income reverse migration raterise

उत्तराखंड भाजपा का रिपोर्ट कार्ड: पांच साल में डेढ़ गुना बढ़ी अर्थव्यवस्था, रिवर्स पलायन में भी 44% का इजाफा

Fri, 27 Nov 2026 01:25 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Nov 2026 01:25 PM IST
सार

उत्तराखंड में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार और आजीविका के अवसरों में भी बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। गरीबी के स्तर में कमी आने के साथ श्रम बाजार में लोगों की भागीदारी बढ़ी है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में करीब 79 हजार रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत रही है।

विज्ञापन
BJP Report card uttarakhand economy grows 1.5 times in five years per capita income reverse migration raterise
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

उत्तराखंड ने बीते पांच वर्षों में अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के आकार में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। वहीं, प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। रिवर्स पलायन की दर में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड की जीएसडीपी बढ़कर 3,81,889 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ष 2021-22 के मुकाबले इसमें डेढ़ गुने से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी अवधि में राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी 1,94,670 रुपये से बढ़कर 2,73,921 रुपये हुई। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत रही। वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में राज्य बजट 10.41 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1.19 लाख करोड़ रुपये पार हो चुका है।

विज्ञापन

राज्य में बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स) में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में यह 9.7 प्रतिशत था, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 6.92 प्रतिशत रह गया। श्रम बल भागीदारी दर (लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट) भी वर्ष 2021-22 के 60.1 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 64.4 प्रतिशत हो गई। यह श्रम बाजार में लोगों की बढ़ती भागीदारी का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की आयु सीमा बढ़ी, चीनी मिलों को 207.75 करोड़ की बैंक गारंटी

उद्योग और स्टार्टअप गतिविधियों का विस्तार

राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या वर्ष 2021-22 में 59,798 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 79,394 हो गई। इन छोटे उद्योगों में रोजगार पाने वालों की संख्या भी वर्ष 2022 के 3,43,922 से बढ़कर वर्ष 2025 में 4,56,605 हो गई। राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या वर्ष 2024-25 में 128 दर्ज की गई। वहीं, स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2017 तक शून्य थी, जो वर्ष 2021-22 में 702 और वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,750 हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed