{"_id":"6afe8bbbb28875ee4e0dad17","slug":"pat-cummins-sticks-to-his-sandpapergate-stance-as-agent-neil-maxwell-defends-him-after-bancroft-s-revelations-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल: बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बावजूद कमिंस अपने बयान पर कायम, मैक्सवेल ने क्यों किया बचाव?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल: बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बावजूद कमिंस अपने बयान पर कायम, मैक्सवेल ने क्यों किया बचाव?
Thu, 19 Nov 2026 11:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:10 AM IST
सार
आठ साल पुराने बॉल-टैम्परिंग विवाद में कैमरन बैनक्रॉफ्ट के नए खुलासों ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हलचल मचा दी है। पैट कमिंस पर उठ रहे सवालों के बीच उनके एजेंट ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने कप्तान के पुराने बयान का हवाला देते हुए ऐसा क्या कहा, जिससे विवाद को नया मोड़ मिल सकता है?
विज्ञापन
कमिंस और स्मिथ
- फोटो : IANS
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 2018 के बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल को लेकर एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट के नए खुलासों ने आठ साल पुराने विवाद को फिर हवा दे दी है। हालांकि, कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने साफ किया है कि सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी होने को लेकर कप्तान का रुख पहले जैसा ही है। उन्होंने कहा कि कमिंस आठ साल से अपने बयान पर कायम हैं और इस मामले में पूछे गए सभी सवालों के जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन
मैक्सवेल बोले- आठ साल से नहीं बदला कमिंस का रुख
मैक्सवेल ने गुरुवार को ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कमिंस का बचाव किया। इससे एक दिन पहले बैनक्रॉफ्ट ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के विवादित दक्षिण अफ्रीका दौरे से जुड़ी घटनाओं का करीब 4,000 शब्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रकाशित किया था। उनके खुलासों ने टीम और उस समय स्कैंडल से निपटने के तरीके पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
मैक्सवेल ने कहा, ‘पैट का रुख आठ साल से नहीं बदला है। वह पहले दिन से ही लगातार और अड़े हुए हैं। पैट को कैम के लिए जरूर दुख है। वह बहुत कुछ झेल चुके हैं। हम लोगों से पैट के इंटरव्यू की ट्रांसक्रिप्ट फिर से पढ़ने की रिक्वेस्ट करेंगे। ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका उन्होंने जवाब न दिया हो। इसमें कैम ने अब जो कहा है, उसका जवाब भी शामिल है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पैट ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को फिर से बनाया है। केपटाउन के उस 24 साल के लड़के ने टीम को ठीक करने का फैसला किया और आठ साल तक ऐसा किया।’

बैनक्रॉफ्ट ने कमिंस के बयान पर जताई नाराजगी
बैनक्रॉफ्ट के 4,000 शब्दों के कॉलम में 2018 सीरीज के दौरान बॉल-टैम्परिंग की घटनाओं का जिक्र है। इसमें पोर्ट एलिजाबेथ और केपटाउन में हुई घटनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने उस पुरानी धारणा पर भी सवाल उठाए कि गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी सिर्फ तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और खुद बैनक्रॉफ्ट को थी।
बैनक्रॉफ्ट ने खास तौर पर कमिंस की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाए। सिडनी में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के इस दावे को खारिज कर दिया था कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैंडपेपर योजना की जानकारी थी। कमिंस ने इसे ‘बकवास और 100 प्रतिशत गलत’ बताया था। साथ ही, उन्होंने ख्वाजा पर अपने पूर्व साथियों की जिंदगी और प्रतिष्ठा के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। कमिंस की प्रतिक्रिया पर बैनक्रॉफ्ट ने लिखा, ‘इससे मुझे गुस्सा, धोखा और अकेलापन महसूस हुआ।’

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ने भी किया कमिंस का समर्थन
कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग का भी समर्थन मिला है। ग्रीनबर्ग ने कहा कि कप्तान को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से घोषित किए गए स्वतंत्र फोरम के सामने खुद को सही साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कप्तान को क्लियर होने की जरूरत नहीं है। कोई भी क्लियर होना नहीं चाहता। जांच पूरी हो चुकी है। मैंने यह बात दूसरे दिन कही थी और मैं इसे फिर से कहूंगा। पैट और गेंदबाजों के मामले में एक बात बिल्कुल साफ है, वह है उनके संदेश की निरंतरता। पैट ने 2018 के केपटाउन टेस्ट मैच के अगले दिन जो कहा था, ठीक वही उन्होंने कुछ साल बाद कहा और ठीक वही उन्होंने पिछले सप्ताह कहा। घटना पर उनका बयान निरंतर, समान और स्पष्ट है।’ ग्रीनबर्ग के मुताबिक, स्वतंत्र फोरम 2018 के दौरे का हिस्सा रहे लोगों को अपनी बात रखने का मौका देगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि इस प्रक्रिया के बाद कोई अतिरिक्त सजा नहीं दी जाएगी। मूल जांच का दायरा मुख्य रूप से न्यूलैंड्स में हुई घटना तक सीमित था।

गेंदबाजों और टीम स्टाफ से बातचीत का भी किया जिक्र
बैनक्रॉफ्ट के नए दावों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों और विकेटकीपर टिम पेन के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र है। उनके मुताबिक, इस दौरान रिवर्स स्विंग की सीमा और गेंद को बदलने की कोशिशें असरदार साबित हो रही थीं या नहीं, इस पर चर्चा हुई थी। हालांकि, बैनक्रॉफ्ट ने रिवर्स स्विंग की जानकारी होने, गेंद से छेड़छाड़ का संदेह होने और सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी होने के बीच अंतर भी बताया।
उन्होंने टीम की तत्कालीन मीडिया मैनेजर केट हचिसन को एकमात्र स्टाफ सदस्य बताया, जिसने इस योजना को लेकर चिंता जताई थी। उनके विवरण में पूर्व हेड कोच डैरेन लेहमैन और बॉलिंग कोच डेविड सेकर का भी जिक्र है। हालांकि, लेहमैन लगातार इस योजना की जानकारी होने से इनकार करते रहे हैं।

स्टार्क अपने पुराने बयान पर कायम, ख्वाजा की किताब से फिर उठा विवाद
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी पिछले सप्ताह इस विवाद पर अपनी बात रखी थी। वह 2021 में दिए गए अपने बयान पर कायम रहे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वह बैनक्रॉफ्ट के अपने अनुभव साझा करने के फैसले का सम्मान करता है। साथ ही, स्वतंत्र फोरम के नियम और कार्यक्षेत्र तय करते समय उनके बयानों पर विचार किया जाएगा।
यह पूरा विवाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की हाल ही में प्रकाशित किताब 'सब्र' के बाद फिर चर्चा में आया। ख्वाजा ने किताब में 2018 के केपटाउन टेस्ट के बॉल-टैम्परिंग विवाद का जिक्र करते हुए दावा किया था कि इस योजना की जानकारी सिर्फ स्मिथ, वार्नर और बैनक्रॉफ्ट को नहीं, बल्कि पूरी टीम को थी। उनके इस दावे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में अलग-अलग राय सामने आई हैं।