Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raipur businessman deepak tandon fraud case police remand extended

रायपुर: ठगी के आरोपी कारोबारी दीपक टंडन का पुलिस रिमांड बढ़ा, नेटवर्क-संपर्कों की बारीकी से जांच कर रही पुलिस

Wed, 25 Nov 2026 10:01 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Nov 2026 10:01 AM IST
सार

कथित ठगी के आरोपी कारोबारी दीपक टंडन की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ा दी गई है। पुलिस ने होटल वेलकम श्री में तलाशी लेकर जरूरी जानकारी जुटाई। आरोपी पर 35 से 40 लोगों से ठगी का संदेह है। प्रदेश में 8 FIR दर्ज हैं और 11 शिकायतों की जांच जारी है।

विज्ञापन
raipur businessman deepak tandon fraud case police remand extended
आरोपी कारोबारी दीपक टंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े कथित ठगी के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अदालत ने आरोपी दीपक टंडन का पुलिस रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। रिमांड की अवधि बढ़ने से अब जांच एजेंसी उससे नए सिरे से पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम उसके कथित ठगी के पूरे नेटवर्क, संपर्कों और आर्थिक लेनदेन की बारीकी से जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


होटल वेलकम श्री में पुलिस की तलाशी
जांच के सिलसिले में पुलिस आरोपी दीपक टंडन को लेकर तेलीबांधा स्थित उसके होटल वेलकम श्री पहुंची। यहां पुलिस टीम ने होटल के अलग-अलग हिस्सों की गहन तलाशी ली और मामले से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की। तलाशी की इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस को होटल से शराब की बोतलें, कंडोम के पैकेट और सिगरेट के पैकेट मिले। इन सभी सामान की मौजूदगी के बाद अब होटल के संचालन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में मुस्तैदी से जुटी है कि होटल का संचालन किस तरह किया जा रहा था और वहां किन-किन लोगों का आना-जाना बना रहता था।
विज्ञापन


आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क की पड़ताल
दीपक टंडन का रिमांड दो दिन और बढ़ाए जाने के बाद  पुलिस आरोपी के आर्थिक लेनदेन, संपर्कों और कथित ठगी से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। जांच अधिकारियों का मुख्य प्रयास है कि आरोपी से पूछताछ के जरिये पूरे नेटवर्क की कड़ियां आपस में जोड़ी जा सकें। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कथित ठगी में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावशाली हस्तियों से संपर्कों की जांच
इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण पहलू दीपक टंडन के संभावित संपर्कों का सामने आ रहा है। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या उसने प्रभावशाली लोगों के नाम या पहचान का इस्तेमाल करके लोगों को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी दीपक टंडन के संपर्क में कुछ नेता, कारोबारी और अफसर भी रहे होंगे। हालांकि जांच अधिकारियों का कहना है कि नेता, कारोबारी और अधिकारियों से संभावित संपर्कों के बीच पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, लेकिन किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता अभी आधिकारिक रूप से साबित नहीं हुई है।

तबादले का झांसा देकर की लाखों की ठगी
पूछताछ में आरोपी दीपक टंडन पर करीब 35 से 40 लोगों से ठगी करने का संदेह सामने आया है। पीड़ितों में आम नागरिकों के अलावा कई कारोबारी, नेता और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी शामिल हैं। ठगी के लिए वह बड़े नेताओं के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल करता था। उसने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग और ट्रांसफर का भरोसा देकर उनसे रकम ली थी। आरोपी को बिलासपुर से रायपुर में एसईसीएल का ठेका दिलाने के नाम पर दो लोगों से 56 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।


प्रदेश में दर्ज एफआईआर की चल रही जांच
प्रदेश के विभिन्न जिलों में आरोपी दीपक टंडन के खिलाफ अब तक आठ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जबकि 11 अन्य शिकायतों की जांच की जा रही है। अकेले तेलीबांधा थाने में दर्ज पांच एफआईआर की जांच के सिलसिले में ही पुलिस आरोपी को होटल लेकर पहुंची थी। अदालत से दो दिन की बढ़ी हुई रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब आरोपी से ठगी के मामलों, होटल से मिले दस्तावेज और धोखाधड़ी के इस कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed