Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mistakes will be costly: Correction of board exam forms will attract a fee of Rs 400.

गलती पड़ेगी महंगी: बोर्ड परीक्षा के फॉर्म में सुधार पर लगेगी 400 रुपये फीस

Tue, 17 Nov 2026 02:39 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Nov 2026 02:39 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म को लेकर स्कूलों को सतर्क किया है। विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो और विषयों की जानकारी में गलती होने पर अंकसूची जारी होने के बाद संशोधन कराने के लिए शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
Mistakes will be costly: Correction of board exam forms will attract a fee of Rs 400.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच परीक्षा आवेदन फॉर्म में होने वाली गलतियों को लेकर स्कूलों को सतर्क किया है। बोर्ड ने राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा फॉर्म और कट लिस्ट में दर्ज सभी जानकारियों का सूक्ष्मता से सत्यापन करें। यदि किसी विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो या विषय संबंधी ब्योरे में गलती रह जाती है, तो उसे भविष्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंकसूची जारी होने के उपरांत विवरण में संशोधन कराने पर प्रति विद्यार्थी 400 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा फॉर्म में संशोधन के नियम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा आवेदन फॉर्म को विद्यार्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना है। मंडल इसी आवेदन में दर्ज जानकारी के आधार पर ही प्रवेश पत्र और अंकसूची तैयार करता है। यदि आवेदन पत्र में कोई छोटी सी भी त्रुटि रह जाती है और समय रहते उसमें सुधार नहीं होता, तो अंकसूची जारी होने के बाद संशोधन कराने पर विद्यार्थी को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। इसलिए बोर्ड ने सलाह दी है कि परीक्षा फॉर्म को अंतिम रूप देने से पहले स्कूल प्रशासन, विद्यार्थी और अभिभावक मिलकर पूरी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।
विज्ञापन


मूल रिकॉर्ड से प्रविष्टियों के मिलान के निर्देश
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों के नाम की स्पेलिंग, पिता और माता के नाम, जन्मतिथि, फोटो तथा विषयों के चयन का मिलान मूल दस्तावेज से करें। इस कार्य के लिए स्कूल प्रशासन आधार कार्ड, प्रवेश रिकॉर्ड तथा स्कूल के मूल दस्तावेज की मदद ले। बोर्ड का मानना है कि यदि शुरुआती स्तर पर ही इन प्रविष्टियों का सही मिलान हो जाता है, तो अंकसूची में संशोधन की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। इससे विद्यार्थियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या शैक्षणिक रुकावट नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी तय
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा आवेदन फॉर्म और कट लिस्ट का सत्यापन करने का मुख्य दायित्व स्कूल प्रबंधन को सौंपा है। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक छात्र-छात्रा की जानकारी का मूल रिकॉर्ड से मिलान करे। यदि जांच के दौरान कोई भी त्रुटि सामने आती है, तो स्कूल निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसमें सुधार कराए। समय पर सुधार न होने पर विद्यार्थियों पर 400 रुपये का बेवजह आर्थिक दबाव बढ़ेगा, इसलिए बोर्ड ने स्कूलों से इस प्रक्रिया में पूरी सावधानी बरतने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed