Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru Man Scan 500 But 400 Was For Helper He Started Crying Viral Video

छोटी-सी मदद, बड़ी खुशी: शख्स की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल, टिप मिली तो हेल्पर की आंखों में आ गए आंसू

Mon, 23 Nov 2026 01:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 23 Nov 2026 01:52 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि छोटी सी मदद मिलने पर हेल्पर रोने लगत है। यह भावुक करने वाला वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Bengaluru Man Scan 500 But 400 Was For Helper He Started Crying Viral Video
शख्स की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल - फोटो : Instagram

विस्तार

कभी-कभी किसी अनजान इंसान की छोटी-सी मदद भी बहुत बड़ी खुशी बन जाती है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो बेंगलुरु से सामने आया है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर बाबर नाम के शख्स से मिलता है। कंटेंट क्रिएटर उससे पूछता है कि क्या उसके पास ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए स्कैनर है। बाबर इंकार कर देता है और बताता है कि उसे दुकानदार को पैसे देने हैं, लेकिन उसके पास डिजिटल पेमेंट की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन


इसके बाद वह दुकानदार को बुलाने के लिए बाबर से कहता है। बाबर तुरंत दौड़कर दुकानदार को ले आता है। कंटेंट क्रिएटर दुकानदार के अकाउंट में 500 रुपये भेजता है और उससे कहता है कि 100 रुपये अपने पास रख लेना और बाकी 400 रुपये बाबर को दे देना।
विज्ञापन


दुकानदार उसकी बात मान लेता है, लेकिन बाबर इस मदद को देखकर भावुक हो जाता है। उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। कंटेंट क्रिएटर उसे समझाता है कि रोने की जरूरत नहीं है और कहता है कि वह अक्सर इस रास्ते से गुजरता है, आगे भी मुलाकात होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




वीडियो: मामदानी के पीछे खड़े शख्स के अजीब एक्सप्रेशन वायरल, लोगों ने बताया- एलियन

बाबर की भावुकता देखकर कंटेंट क्रिएटर भी बार-बार उसका हाल पूछता है और उसे शांत कराने की कोशिश करता है। यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

हिंदी नहीं जानता NRI बच्चा, फिर भी गाया 'जब जिद पे आ गईं पार्वती' गाना, रशियन मां का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल

वीडियो देखने वाले लोग कंटेंट क्रिएटर की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, सिर्फ इतना अमीर बनना है कि जरूरतमंद की मदद कर सकूं। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है कि जिस व्यक्ति के लिए 400 रुपये छोटी रकम हो सकती है, उसके लिए यही रकम कितनी मायने रखती है, इसे समझना चाहिए। कुछ लोग बाबर की मदद के लिए आगे आने की अपील भी कर रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed