रडार तकनीक और 343 km रेंज: अल्ट्रावॉयलेट ने शुरू की X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी, क्या-क्या है खास?
- एक्स-47 वेनम की देशभर में डिलीवरी शुरू।
- आईडीसी रेंज 343 किलोमीटर तक है।
- टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।
- यूवी हाइपरसेंस रडार टेक्नोलॉजी से लैस।
विस्तार
बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मोटरसाइकिल X-47 वेनम की देशभर में डिलीवरी शुरू कर दी है। जिसके बाद से ही बाइक्स को अच्छे ग्राहक मिलें और अब कंपनी ने अपने बढ़ते रिटेल और एक्सपीरियंस नेटवर्क के जरिए डिलीवरी शुरू की है। यह प्रक्रिया देशभर में चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी।
एक चार्ज में 343 किलोमीटर तक की रेंज
- अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम में 11 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह बाइक आईडीसी सर्टिफिकेशन के तहत एक बार फुल चार्ज होने पर 343 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 30 kW यानी 40 hp की पीक पावर मिलती है। बाइक का रियर-व्हील टॉर्क 550 Nm बताया गया है।
- परफॉर्मेंस की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
क्रूज कंट्रोल और रडार तकनीक से लैस
- एक्स-47 वेनम में हाईवे पर सफर को आसान बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा बाइक में यूवी हाइपरसेंस रडार इंटेलिजेंस तकनीक भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक राइडर असिस्टेंस को बेहतर बनाने के लिए दी गई है।
- अल्ट्रावॉयलेट का कहना है कि इस मोटरसाइकिल में परफॉर्मेंस, एडवांस्ड राइडर असिस्टेंस, फास्टर चार्जिंग और बहुमुखी प्रतिभा को एक साथ लाने की कोशिश की गई है, ताकि अलग-अलग तरह की राइडिंग जरूरतों को पूरा किया जा सके।
कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?
अल्ट्रावॉयलेट के सीईओ और को-फाउंडर नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि X-47 वेनम को लॉन्च के बाद से मिली प्रतिक्रिया कंपनी के डिजाइन, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के प्रति ग्राहकों के भरोसे को दिखाती है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस मोटरसाइकिल के जरिए परफॉर्मेंस और एडवांस्ड राइडर असिस्टेंस के साथ फास्टर चार्जिंग और बहुमुखी उपयोग पर भी ध्यान दिया है।
2016 में हुई थी अल्ट्रावॉयलेट की स्थापना
अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव की स्थापना 2016 में नारायण सुब्रमण्यम और नीरज राजमोहन ने की थी। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म और बैटरी तकनीक विकसित करती है। इसके निवेशकों में टीवीएस मोटर कंपनी, क्वालकॉम वेंचर्स, टीडीके वेंचर्स और जोहो कॉर्पोरेशन शामिल हैं।
