Himachal Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से आया सैलाब, डरा देंगी तस्वीरें! | Mandi | Uttrakhand

हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात 17 जगह बादल फटे हैं। इसमें मंडी जिले में 15 और कुल्लू और किन्नौर जिले में एक-एक जगह बादल फटा है। मंडी जिले में बारिश, बादल फटने और ब्यास नदी व नालों के रौद्र रूप से भारी तबाही मची है। मंडी में पांच समेत पूरे प्रदेश में 7 लोगों की जान चली गई है। 16 लोग अभी लापता हैं। छह लोग घायल भी हुए हैं।
332 लोगों को जगह-जगह से रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई गई है। अकेले मंडी जिले में 24 घर और 12 गोशालाएं जमींदोज हो गई हैं। 30 पशुओं की मौत हो गई है। कुकलाह के समीप पटीकरी प्रोजेक्ट बह गया है। एक पुल ध्वस्त हो गया है।
उधर, सोमवार रात ब्यास नदी का पानी मंडी शहर में घुसने से रातभर आसपास के लोगों में अफरातफरी मची रही। जल भराव के कारण ही पंडोह बाजार को खाली करवाना पड़ा। उधर, कुल्लू के आनी बैहना के पास कारशा नाले में बादल फटने से एनएच पूरी तरह बंद हो गया है।