13 हजार से भी कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल फोन, फीचर्स दमदार, शानदार कैमरे के साथ
अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर 13000 रुपये या उससे कम कीमत में भी ऐसे कई 5G फोन मिल रहे हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एकदम बढ़िया हैं. इनमें से कई मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन, 50MP कैमरा और 5000mAh से बड़ी बैटरी मिल जाती है. इसके अलावा बैंक ऑफर्स लगाने पर कीमत और भी कम हो जाती है.